फ्लॉप होने के डर से कैंसिल हुई अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज़!!
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 इस 12 जुलाई को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म का पोस्टर पहले ही लीक हो चुका था और फैन्स फिल्म को चीनी बॉक्स ऑफिस पर कहर मचाता देखने के लिए तैयार थे। लेकिन अब खबर है कि फिल्म की रिलीज़ चीन में पोस्टपोन कर दी गई है। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म की रिलीज़ ही चीन में कैंसिल की जा सकती है।
अगर 12 जुलाई की बात करें तो पहले ही द लायन किंग रिलीज़ हो रही है और डिज़्नी के कारण, 2.0 को कम ही स्क्रीन मिलेंगे। हालांकि 2.0 वहां 56 हज़ार स्क्रीन पर रिलीज़ होने जा रही थी जो कि सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होती।

लेकिन ट्रेड मार्केट की मानें तो 2.0 चीन में 25 मिलियन से ज़्यादा की कमाई नहीं कर पाती। इसके लिए इतने पैसे लगाना, प्रोडक्शन को घाटे का सौदा। वैसे भी चीन में पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में कोई भी रिस्क लेना बेवकूफी है।
ऐसे में माना जा रहा है कि 2.0 शायद ही चीन में रिलीज़ हो। फिल्म 530 करोड़ के बजट पर बनी है और दुनिया की सबसे महंगी 10 फिल्मों में शुमार है। वहीं ये दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 50 में शुमार हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के लिए एक असफल रिकॉर्ड बनाने में किसी को दिलचस्पी नहीं थी।
जानिए, सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











