2.0 के साथ बॉक्स ऑफिस पर 50 सफल फिल्में देने वाले इस दशक के इकलौते सुपरस्टार अक्षय कुमार

2.0 अक्षय कुमार के लिए कई मायनों में खास रही है। 2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है और इसी के साथ अक्षय कुमार पहले सुपरस्टार बन चुके हैं जिन्होंने अपने करियर में बॉक्स ऑफिस पर 50 सफल फिल्में दी हैं। यहां सफल से मतलब बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नुकसान ना झेलने से है।

इसलिए धीरे धीरे ही सही लेकिन अपने 27 सालों के करियर में अक्षय कुमार ने साबित किया कि वो ऐसे सुपरस्टार हैं जो फिलहाल हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। जहां रजनीकांत की फिल्म के पहले पार्ट यानि कि रोबोट ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर केवल 20 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अक्षय की बदौलत, रोबोट सीक्वल, यानि कि 2.0 ने ओपनिंग में ही इस आंकड़े को पार कर लिया।

2-0-box-office-makes-akshay-kumar-first-superstar-with-50-successful-films

गौरतलब है कि 2.0 अक्षय कुमार की 115वीं फिल्म है। इन 115 फिल्मों में 2 ब्लॉकबस्टर हैं - पहली वेलकम और दूसरी राउडी राठौर। वहीं अक्षय कुमार के लिए 2.0 उनकी 9वीं सुपरहिट फिल्म है और 10वीं 100 करोड़ी फिल्म है। हालांकि उनकी 9 सुपरहिट फिल्मों में से एक है दिल तो पागल है जिसमें उन्होंने एक छोटा कैमियो किया था।

अक्षय कुमार के अलावा दो ही सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 50 या उससे ज़्यादा सफल फिल्में दी हैं - धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन। 115 फिल्मों में 50 सफल फिल्मों का हिसाब लगाया जाए तो अक्षय कुमार हर पांच में से दो सफल फिल्में देते हैं। लेकिन ये उनके पूरे करियर का हिसाब है।

अगर पिछले 2 साल के आंकड़े उठाए जाएं तो अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर हिट रेट 100 प्रतिशत रहा है। उनकी आखिरी असफल फिल्म थी सिंह इज़ ब्लिंग। आने वाले समय में भी अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस से लोगों को बेहद अच्छी उम्मीदें हैं। अगले साल वो केसरी, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ में नज़र आएंगे।

जानिए अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस के जादुई आंकड़े -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X