2.0 बॉक्स ऑफिस: टॉप 10 लिस्ट में और ऊपर पहुंचे अक्षय, अब सलमान खान को करेंगे किक
अक्षय कुमार की 2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखाए जा रही है। 10 दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 154 करोड़ पहुंच चुका है। 10वें दिन यानि कि दूसरे शनिवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की है। माना जा रहा है कि रविवार को ये आंंकड़ा और उछाल मारेगा।
वहीं दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.85 करोड़ की कमाई की थी। यानि कि देखा जाए तो फिल्म लगभग 22 करोड़ का दूसरा वीकेंड दे सकती है। रविवार को फिल्म के 10 - 12 करोड़ कमाने के आसार हैं यानि कि किसी भी कीमत पर फिल्म टाईगर श्रॉफ की बागी 2 को पछाड़ ही देगी।

लेकिन पिछले रविवार फिल्म ने 34 करोड़ की कमाई कर सबकौ चौंका दिया था। अगर इस रविवार भी ऐसा कुछ होता है तो अक्षय कुमार की 2.0, सलमान खान की रेस 3 के लाइफटाइम कलेक्शन यानि कि 169 करोड़ को भी पीछे छोड़ सकती है। फिल्म आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंंदुस्तान के 145 करोड़ की कमाई को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।
देखिए 2018 की टॉप 10 कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications