..................... 2.0 box office collection, Akshay Kumar beats Aamir Khan's Dangal record - Hindi Filmibeat

2.0 बॉक्स ऑफिस- 15 दिन पूरे, अक्षय कुमार ने आमिर खान की दंगल को किया पीछे

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर लिये हैं और फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। भारत में फिल्म ने कुल 390 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। साथ ही बता दें 2.0 ने आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार होंगे, जिनकी फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी।

साथ ही बता दें 2.0 ने बाहुबली 2 का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 20 करोड़ की कमाई के साथ 2.0 चेन्नई में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। बाहुबली 2 ने चेन्नई में लगभग 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2.0 box office

2.0 ने 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं। यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली और पहली 300 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। साथ ही रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म भी। जबकि अभी फिल्म की कमाई जारी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो 2.0 आराम से 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X