2.0: देखते ही देखते इंसान से शैतान बन गए अक्षय कुमार, कमजोर दिल वाले ना देखें Video
रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 को लेकर अब थोड़ा ही समय इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि फिल्म 2 दिन बाद रिलीज हो जाएगी। ऐसे में लगातार अक्षय कुमार और रजनीकांत के नए नए वीडियोज सामने आ रहें हैं जो कि काफी खतरनाक हैं। आज अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंसान से खतरनाक 2.0 वाला रूप लेते हुए नजर आ रहें हैं। बता दें कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है और गर्मी में भी काफी भरकम कॉस्ट्यूम और मेकअप किया हैं।
हाल ही में उनका मेकअप का वीडियो नजर आया था। इस फिल्म को लेकर इतनी ज्यादा बेचैनी है कि रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी हैं। फिलहाल बेंगलुरु, चेन्नई के बाद कोच्चि और हैदराबाद में भी कुछ थियेटर्स में एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है।

और शुरु होते ही लगभग सभी शोज हाउसफुल हो चुके हैं। चेन्नई में 75 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी हो चुकी है। 5 दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरु होने के बाद भी यह आलम देखकर साफ है कि 2.0 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली है। ये फिल्म 29 नवंबर को थिएटर्स में धमाका करने वाली है..आप देखिए अक्षय कुमार ये खतरनाक वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications