2.0: तो ऐसे बनते थे अक्षय कुमार इतने खतरनाक, रिलीज हुआ मेकअप Video
अक्षय कुमार इस समय 2.0 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और उनके खतरनाक लुक को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड कि आखिर कब उनको ये वाला अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले ही अक्षय कुमार ने एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें ये दिख रहा है कि इस खतरनाक लुक के लिए आखिरकार अक्षय कुमार कैसे तैयार होते थे। इस वीडियो में उनके मेकअप से लेकर किस तरह से उनका कॉस्ट्यूम बनाया गया था सभी कुछ नजर आ रहा है।
अक्षय कुमार के इस वीडियो के पोस्ट करने के थोड़ी देर बात ही उनके फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहें हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार के लिए कई तरह के लुक तैयार किए गए हैं जो कि एक एक करके इस्तेमाल किए जा रहें है।

इसमें कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार 29 नवंबर को फिल्म में काफी ज्यादा धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक पोस्टर रिलीज किए जा रहें है और ज्यादा अक्षय कुमार का लुक ही सबके सामने आ रहा है।
फिल्म में एक बार फिर से रोबोट बनकर रजनीकांत लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं तो अक्षय कुमार तबाही मचाते नजर आएंगें। इस फिल्म लीड एक्ट्रेस के तौर पर एमी जैक्शन नजर आने वाली हैं। आप देखिए ये शानदार मेकअप वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications