शादी से पहले प्रेगनेंट हुईं 2.0 एक्ट्रेस एमी जैक्सन- बॉलीवुड सेलेब्स ने किए ऐसे कमेंट्स
मशहूर एक्ट्रेस एमी जैक्शन जो कि हाल ही में रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 में नजर आईं थीं..उनको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल वो शादी से पहले प्रेगनेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होने खुद ही मदर्स डे के मौके पर दी है। गौरतलब है कि वो अपने मंगेतर जॉर्ज पैनियोतो के साथ रह रही हैं और फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। एमी जैक्शन इस मौके पर अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही है।
31 मार्च को इंग्लैंड में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है और इसी दिन एमी ने मां बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की। एमी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं अपने घर की छत पर खड़े होकर चिल्लाना चाहती थी और मदर्स डे पर मुझे ये मौका मिला।

मैं हमेशा से इस दुनिया में निश्चल और पवित्र प्रेम को महत्व देती हूं। हम तुमसे मिलने का और इंतजार नहीं कर सकते हमारे तुला राशि के बच्चे।' इस फोटो के सामने आते ही कई स्टार्स ने एमी जैक्शन को बधाई दी है जो कि वायरल हो रही है। आप भी देखिए...


Click it and Unblock the Notifications











