2.0 एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने कर ली सगाई, हमेशा रहती हैं बोल्ड तस्वीरों के कारण वायरल
Recommended Video

एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की और अपने फैन्स की साल की पहली खुशखबरी सुनाई। एमी जैकसन ने नए साल पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। एमी जैकसन हाल ही में रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 में दिखाई दी थीं।
इस फिल्म में एमी, रजनीकांत के रोबोट वर्जन के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। वहीं बॉलीवुड में एमी जैकसन ने अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग के साथ दोबारा कदम रखा था। हालांकि एमी का बॉलीवुड में सुनहरा मौका था, सलमान खान की फिल्म किक का ऑफर , लेकिन एमी ये फिल्म नहीं कर पाईं।

बॉलीवुड में एमी जैक्सन की पहली फिल्म थी एक दीवाना था। गौतम मेनन की इस प्रेम कहानी में एमी जैक्सन प्रतीक बब्बर के साथ नज़र आई थीं। फिल्म का म्यूज़िक एल्बम लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म को तमिल तेलुगू भाषा में भी रिलीज़ किया गया था।
फिल्म का अलग अलग भाषाओं में अलग अलग अंत रखा गया था और फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे। इसके बाद एमी, अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग से वापस नज़र आईं। एमी, अपने इंस्टाग्राम के कारण बेहद चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











