बीवी मान्यता बीमार.. इसलिए मिली संजय दत्त को 30 दिन की पैरोल

एक बड़ी खबर..बॉलीवुड से जुड़ी हुई आ रही है। मुंबई धमाकों में प्रयोग हुए असलहों को अपने घर में पनहा देने के जुर्म में पुणे की यरवाडा जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को 30 दिन की पैरोल मिल गयी है। संजय दत्त को यह पैरोल उनकी पत्नी मान्यता दत्त की बीमारी के चलते मिली है।

मालूम हो कि संजय दत्त को इससे पहले 1 अक्टूबर को उनकी अज्ञात बीमारी के चलते पैरोल पर रिहाई मिली थी। संजय दत्त के पैर में भीषण दर्द था जिसका इलाज वह करवा करे रहें हैं।

इस पैरोल के दौरान संजय दत्त ने पूरा समय अपने घरवालों के साथ मुंबई में ही बिताया था और मीडिया से अनुरोध किया था कि इस दौरान वह पूरी निजता का सम्मान करें, जिसके लिए जब वह वापस जेल लौटे थे तो उन्होंने उसके लिए मीडिया का धन्यवाद भी किया था।

गौरतलब है कि आर्म एक्ट के तहत दोषी करार दिये गये अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनायी है, जिनमें से करीब डेढ़ साल की सजा पहले ही काट चुके हैंइसलिए अब उन्हें साढ़े तीन साल की सजा काटनी है। संजय दत्त पुणे की यरवाडा जेल में बंद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X