#Superhit: 45 साल बाद...बन रहा है लाखों में एक रीमेक!
पुरानी फिल्मों का अलग ही चार्म होता है और इसलिए जैसे ही उनका रीमेक आता है, लोगों को मज़ा काफी आता है। अब महमूद की 1971 की एक फिल्म का रीमेक बन रहा है, उसकी कास्ट तो और भी मज़ेदार होगी शायद।
रीमेक एक ऐसा फॉर्मूला जो बॉलीवुड में जल्दी चलता नहीं है। लेकिन फिर भी लोग इसे ट्राई करना नहीं छोड़ते। और शायद ठीक भी है, इसी बहाने लोग किसी पुरानी फिल्म की कहानी को वापस परदे पर एक नए अंदाज़ में देख लेते हैं।
इस समय बॉलीवुड में रीमेक और सीक्वल की आंधी आई हुई है। इसके अलावा एक और नया बुखार चढ़ा है सीरीज़ का। बहरहाल, किसका क्या हाल होगा पता नहीं लेकिन अब 1971 की एक हिट फिल्म रीमेक के लिए तैयार हो रही है।

लाखों में एक नाम की इस फिल्म के हीरो थे महमूद और ये फिल्म काफी चली थी। फिल्म में महमूद एक गरीब आदमी होते हैं जो किसी तरह अपना गुज़ारा करता है। रोज़ की कमाई और रोज़ का गुज़ारा। एक चॉल में जाकर वो पैसे कमाता है।
रोज़ ज़िंदा रहने के नए तरीके ढूंढता है और एक दिन पता चलता है कि वो बहुत ही अमीर बाप का बेटा है। इन सबके बीच हैं प्राण जिन्हें इस गरीब से लगाव है। फिल्म में हीरोइन भी है और रोमांस भी।
[#JustIn: शाहरूख - आमिर के हाथ से निकली ये रीमेक...अजय देवगन की एंट्री!]
अब देखना होगा कि इस फिल्म को नए कलेवर में कैसे ढाला जाता है और प्राण - महमूद की कास्टिंग कैसे की जाती है। फिल्म के रीमेक राइट्स खरीदे हैं एबंडेंशिया इंटरटेनमेंट के विक्रम मल्होत्रा ने जो एयरलिफ्ट, नूर और नाम शबाना जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे हैं।
जानिए बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications











