सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर बड़ा खुलासा, दिल्ली में बनेगा इतना बड़ा सेट, जबरदस्त सीन

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इसी बीच सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत भी सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में सामने आया है कि भारत में इस फिल्म की अगली शूटिंग दिल्ली में होने वाली है और इसके लिए मेकर्स जो करने वाले हैं उसके बारे में जानकर फैंस फिल्म देखने कि लिए और भी बेसब्र हो जाएंगे। इससे पहले वाघा बॉर्डर पर शूटिंग की परमीशन नहीं मिलने के कारण लुधियाना में भारत के लिए तगड़ा सेट तैयार किया गया था।

[अजय देवगन नहीं इन 10 सुपरस्टार ने किया Dhamaka, ऐसी ब्लॉकबस्टर एंट्री, होश उड़ जाएंगे]

भारत में कई दशकों की कहानी दिखाई जाएगी। ऐसे ही एक सीन के लिए 1950 की दिल्ली को भी रीक्रिएट किया जाएगा। जिसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही दिल्ली का सेट तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये भारत के आखिरी चरण का शूट है जो जनवरी में शुरू होगा और इसी दौरान फिल्म का क्लाइमैक्स भी शूट किया जाएगा। दिल्ली का ये सेट तैयार करने में तीन महीनों का वक्त और करोड़ों का खर्च हुआ है। इस आखिरी शूट में जहां एक तरफ एक्शन पैक्ड सीन शूट होगा वहीं दूसरी तरफ सलमान-कैटरीना का एक ड्रामेटिक सीक्वेंस भी होगा।

1950-delhi-will-be-recreated-for-salman-khan-bharat

फिल्म को सलमान खान के लकी निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं। इसके पहले सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर टाईगर जिंदा है में नजर आए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म 2019 के ईद में रिलीज होने वाली है और सलमान के फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X