19 Years: आउट हो गए शाहरूख खान, सलमान - अक्षय ने बनाया दबदबा
आज ट्विटर मना रहा है 19 Years of Baadshah। शाहरूख खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर ये फिल्म 1999 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने जो भी कमाई की थी वो शाहरूख खान की स्टारडम की बदौलत की थी। दिलचस्प ये है कि ये वो साल था जब शाहरूख खान परदे और बॉक्स ऑफिस दोनों से गायब थे।
वहीं ट्विंकल खन्ना की बात करें तो वो उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन्होंने अपने छोटे से करियर में सारे बड़े नाम के साथ काम किया। शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, बॉबी देओल, सबके साथ ट्विंकल ने फिल्मेें की। हालांकि उन्हें खुद भी पता था कि वो अच्छी एक्टर नहीं हैं।

बात करें बादशाह की तो फिल्म एक कॉमेडी थ्रिलर थी जिसे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के लिए शाहरूख को बेस्ट एक्टर कॉमेडी के लिए नॉमिनेट किया गया था। बादशाह ने भारत में 25 करोड़ और ओवरसीज़ में करीब 6 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म ने 1 करोड़ के करीब ओपनिंग की थी और 280 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सुपरहिट करार दिया था। वैसे जानिए 1999 में क्या कर रहे थे बाकी सितारे -


Click it and Unblock the Notifications











