सुष्मिता सेन के एक जवाब ने उन्हें बना दिया मिस यूनिवर्स, 18 साल की एक्ट्रेस ने यूं किया जजेस को इम्प्रेस

सुष्मिता सेन हमेशा से ही अपने एक्टिंग और बोल्डनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। बता दें कि उन्होंने 29 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। वह भारत की मिस यूनिवर्स बनने वाली पहली महिला रही। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि उन्होंने इस ताज को हासिल करने के लिए ऐश्वर्या राय को हराया था। लेकिन आपको बता दें कि सुष्मिता सेन के एक जवाब से जो जितना ज्यादा इंप्रेस हो गए थे कि उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज पहना दिया।
18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब किया अपने नाम
सुष्मिता सेन ने 29 साल पहले महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। ये कंपटीशन 1994 में फिलीपींस में हुआ था। खास बात तो यह बताई जाती है कि ये 42वीं मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें 77 देशों से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से सुष्मिता सेन ने इस प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया और मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया।
सुष्मिता के एक जवाब ने उन्हें बनाया मिस यूनिवर्स
दरअसल आपको बता दें कि सुष्मिता सेन से ये सवाल किया गया था कि 'अगर आप किसी भी ऐतिहासिक घटनाक्रम को बदलना चाहते हैं तो वह क्या हो सकता है'? जिस पर सुष्मिता सेन ने जवाब देते हुए कहा कि 'इंदिरा गांधी की मृत्यु'। सुष्मिता सेन का जवाब सुन वहां पर जज भी काफी इंप्रेस हो गए थे और एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया था।
सुष्मिता सेन हमेशा निजी जिंदगी के चलते लाइमलाइट में रहीं
अगर हम सुष्मिता सेन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी उम्र 47 साल हो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया। लेकिन वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने बिना शादी किए ही दो बेटियों को गोद लिया। लेकिन कुछ वक्त पहले वह रोहमन शॉल को डेट करने लगी। जिसके बाद में एक ललित मोदी के साथ में उनका नाम जोड़ दिया गया। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी। लेकिन एक बार फिर से सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ में उन्हें देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications