एक फिल्म.. 18 दमदार किरदार.. तैयार है सुपरहिट 'मसाला'
फिल्म की कहानी और किरदार के हिसाब से खुद को ढालना इन दिग्गजों के लिए बाएं हाथ का खेल है। ऐसे में इन्हें एक साथ, एक फिल्म में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
इस वीकेंड रिलीज होने वाली विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' काफी पहले से चर्चाओं में है। फिल्म के सुर्खियों में रहने की वजहें भी कई हैं। फिल्म का दमदार सब्जेक्ट और इसकी सबसे बड़ी ताकत 'स्टारकास्ट'। फिल्म बेगम जान में आपको कई दिग्गज स्टार्स देखने को मिलेंगे।
ये सभी बॉलीवुड के मंझे हुए स्टार्स हैं। फिल्म की कहानी और किरदार के हिसाब से खुद को ढालना इन दिग्गजों के लिए बाएं हाथ का खेल है। ऐसे में इन्हें एक साथ, एक फिल्म में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। वहीं जब इस दमदार सब्जेक्ट पर बनी फिल्म इन किरदारों के साथ रिलीज होगी तो फिल्म का सुपरहिट होना लगभग तय है।

बता दें कि ये फिल्म बंगाली फिल्म 'राजकहानी' का रीमेक है, जिसमें वेश्याओं की कहानी है जो अपने घर को बचने के लिए लड़ाई लड़ती हैं। फिल्म में बहुत सारे किरदार हैं। इस फिल्म में कुल 11 महिलायें और 9 पुरुष किरदार हैं। जहां महिलायें वेश्याओं के किरदार में हैं वहीं पुरुष अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे समेत कई दिग्गज कलाकार हैं। आगे की स्लाइड में जानें इस फिल्म के 18 दमदार किरदारों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











