दंगल गर्ल जायरा वसीम ने खोला राज, डिप्रेशन की वजह से जान लेने का ख्याल आता है
Recommended Video

आपने जायरा वसीम को फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ खूब दांव पेच करते हुए देखा होगा और फिल्म ने वो कमाल किया जो आज तक किसी भी फिल्म ने नहीं किया होगा। बता दे कि जायरा वसीम ने हाल ही में कुछ राज खोले और कहा कि वो अपने स्ट्रगल के दिनो काफी ज्यादा परेशान रहती थी और इस समय भी उनको कुछ ऐसा हो रहा ही कि अजीब अजीब से ख्याल दिल में आते है। कारण उनको काफी डिप्रेशन की समस्या हो जाती थी।
बता दें कि ये मानिसक बीमारी है और ये होती है जब आप किसी बात को लेकर काफी परेशान रहते हों। जायरा वसीम ने भी इस बात का खुलासा करते हुए बताया की वो भी इस गंभीर समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहती है और इस समय गोलियां भी खा रही है।

जायरा वसीम ने इस बात को ट्विटर पर सबके सामने डालते हुए कहा वो इस गंभीर समस्या से काफी लंबे समय तक घिरी रही है और उनको कुछ भी समझ नहीं आता था। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था जो कि अब निकल गया है।
उन्होने बताया कि 12 से 14 साल की उम्र में भी उनको काफी समस्या का सामना करना पड़ता था और वो हर तरह से इस समस्या से निकलना चाहती थी। इस समय दंगल गर्ल की उम्र 17 साल है उन्होने अपने इस दर्दनाक अनुभव को सबके सामने शेयर किया है।
बता दें कि इसके अलावा जायरा बताती है कि उनको एनेक्जाइटी की समस्या भी थी और उनको आधी रात को अस्पताल भागना पड़ता था।
इसके अलावा जायरा अपना पोस्ट खत्म करते हुए लिखती है कि उनको ऐसा लगता है कि अब उनको सोशल मीडिया से यहां तक की पढ़ाई लिखाई से भी ब्रेक लेना चाहती है।
उन्होने ये भी कहा कि पवित्र रमजान का महीना शुरु होने वाला है और चीजें बदलने के लिए ये महीना सबसे अच्छा है। इसके आगे उन्होने रमजान के दौरान सभी से अपनी दुवा में याद रखने की गुजारिश भी की।
जायरा वसीम ने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में कमाल का अभिनय किया था जिसकी तारीफ आमिर खान ने भी की थी। आपको बता दें कि आमिर खान साथ उनको काफी कुछ सीखने को भी मिला है।
आमिर खान की तारीफ करते नहीं थकने वाली जायरा ने कहा था कि वो काफी ज्यादा सपोर्टिव है और उनका ख्याल भी रखते थे। उनके सामने एक्ट करते वक्त ऐसा कभी लगा ही नहीं कि वो इतने बड़े स्टार है।
जैसा की सभी जानते है कि आमिर खान लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते है और अपनी मर्जी के मालिक है। वो सब भी करने लगते है कि जो किसी ने सोचा भी ना हो। इस समय वो पानी फाउंडेशन के लिए काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












