15 अगस्त शाहरूख, तो ईद, दीपावली होगी सलमान के नाम!

साल 2015 आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी अपनी तैयारियों में लगा है। कोई फिल्में शुरू करने की तारीख की घोषणा कर रहे हैं तो कोई फिल्म रिलीज की तारीख बुक कर रहे हैं।

salman khan

गौरतलब है कि, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने वर्ष 2015 के विशेष अवसर अपनी फिल्मों के लिए बुक कर लिए हैं। हर साल की तरह 2015 में भी विशेष दिनों पर दर्शकों के लिए शाहरूख-सलमान की फिल्म रिलीज की जाएगी।

बॉलीवुड की खान तिकड़ी, यानि कि, आमिर, सलमान और शाहरुख साल के बेहद खास मौकों पर अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें, आमिर ने हाल ही में साफ कर दिया है कि 2015 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। वहीं, सलमान और शाहरुख की फिल्में हमारे मनोरंजन के लिए तैयार रहेगी।

शाहरुख इन दिनों मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फैन' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 15 अगस्त पर रिलीज होगी।

वहीं, हर साल की तरह सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज करने वाले हैं। जबकि अगले साल की दीपावली भी सलमान के नाम पर बुक है। दीपावली के मौके पर सलमान- सोनम स्टारर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X