Adipurush Release Date: 150 दिनों में आएगी प्रभास की मेगा बजट फिल्म, ओम राउत ने किया नई रिलीज डेट का ऐलान

Adipurush Release Date: फैंस का इंतजार खत्म करते हुए आखिरकार फिल्म 'आदिपुरुष' की नई रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी, प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' अब 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले जनवरी 2023 में आने वाली थी, लेकिन विवादों की वजह से इसे टाल दिया गया था।
फिल्म की नई रिलीज डेट बताते हुए ओम राउत ने लिखा- "रामकार्य करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं.. दुनिया 150 दिनों में भारत के टाइमलेस एपिक का गवाह बनेगी। आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी।"
गौरतलब है कि, बीते साल 2 अक्टूबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। किसी ने वीएफएक्स को लेकर सवाल उठाया, तो किसी ने किरदारों के लुक को लेकर आपत्ति जताई थी। यहां तक की फिल्म को बैन करने की मांग की चलने लगी थी। जिसके बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया।
फिल्म के टीजर में खासकर सैफ अली खान के लुक को लेकर काफी विवाद गहराया था। दर्शकों ने यहां तक कह दिया था कि रावण को खिलजी जैसा लुक दे दिया गया है।
इतने के बाद रिपोर्ट्स आई थी कि मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स पर फिर से काम कर रहे हैं। बता दें, इसे बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 450 करोड़ तक का है। वहीं, दोबारा वीएफएक्स पर काम करने के बाद बजट और भी बढ़ चुका है। कहा जा रहा है कि फिल्म आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी।
रामायण से प्रेरित इस फिल्म में प्रभास भगवान राम बनेंगे, कृति सैनन होंगी सीता, सनी सिंह होंगे लक्ष्मण और सैफ अली खान निभाएंगे लंकेश का किरदार। आदिपुरुष पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम।


Click it and Unblock the Notifications











