..................... 15 years of Main Prem ki Deewani Hoon - another Sooraj Barjatya disaster - Hindi Filmibeat

#15Years: ऋतिक के चक्कर में करीना के हाथ से गई KHAN ब्लॉकबस्टर और हो गईं सुपरफ्लॉप

करीना कपूर - ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन स्टारर मैं प्रेम की दीवानी हूं, आज ही के दिन 15 साल पहले रिलीज़ हुई। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स की ही फिल्म परिचय का रीमेक थी।

बहरहाल, 15 साल बाद भी ये फिल्म उतना ही सरदर्द देती है जितना कि तब देती थी। लेकिन इस फिल्म के पीछे पड़ी दिलचस्प कहानी है। इसे साइन करने के बाद, करीना कपूर ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर में इतना गहरा किरदार नहीं निभाया जितना संजना के किरदार में था।

15-years-of-main-prem-ki-deewani-hoon-another-sooraj-barjatya-disaster

जी हां, ये सुनकर आप भी लोटपोट हो गए होंगे। खैर वो करीना कपूर के बचपने के दिन थे और वो उस समय ऋतिक की दीवानी हुआ करती थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने करण जौहर की कल हो ना हो रिजेक्ट की थी।

करण जौहर ने करीना को नैना का रोल ऑफर किया था लेकिन करीना ने करण को टरका दिया और सूरज बड़जात्या के साथ शूटिंग पर निकल पड़ीं। करीना ने करण जौहर के फोन कॉल तक इग्नोर किए थे।

बाद में करीना कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर इसलिए माफी भी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X