सुशांत सिंह राजपूत के जाने से दुखी 15 वर्षीय फैन की मौत, फांसी लगाकर दे दी जान
सुशांत सिंह राजपूत के अचानक यूं चले जाने का ना सिर्फ उनके परिवार को आघात पहुंचा है। बल्कि उनके फैंस के लिए यह पल बेहद दुखदायी है। सुशांत के जाने के 5 दिनों में उनके तीन फैन ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया है। शुक्रवार को पोर्ट ब्लेयर में एक 15 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह अपनी डायरी में सुशांत के बारे में लिखा करती थी।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन घर से लड़की की डायरी बरामद हुई है। जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लेकर बातें लिखी हुई थीं और लिखा हुआ था कि वह सुशांत को बहुत पसंद करती थी। इसीलिए लड़की के सुसाइड को सुशांत के सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार उनकी बच्ची काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। उसे सुशांत उसे बहुत अच्छा लगता था और वह उसके बारे में डायरी में लिखी करती थी। बता दें, इससे पहले भी दो फैंस ने सुशांत की आत्महत्या से दुखी होकर अपनी जान ले ली।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications