सुशांत केस: CBI टीम मुंबई पहुंची, नहीं होना पडे़गा क्वारंटाइन- पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच को हरी झंडी मिल चुकी है। इसी दिशा में सीबीआई जांच एंजेसी टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इसके बाद मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई टीम के साथ जरूर सहयोग करेंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश देते हुए कहा था कि बिहार पुलिस केस को सीबीआई को ट्रांसफर करेगी और मुंबई पुलिस सहयोग करेगी।
इस के साथ सीबीआई टीम ने क्वारनटीन से छूट करने की मांग की थी। इसके बाद बीएमसी ने इस मांग को स्वीकार करलिया था। जिसके बाद अब ये साफ है कि सीबीआई की पूरी टीम को क्वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा। इससे पहले बिहार के अफसर को क्वरानटाइन करने का मुद्दा खूब गरमाया था। एसपी विनय तिवारी को कई दिन तक मुंबई में क्वारंटीन किया गया था, जिस पर खूब राजनीति गरमाई थी।
बता दें सीबीआई टीम का नेतृत्व मनोज शशिधर कर रहे हैं। वह इससे पहले विजय माल्या, अगस्ता वेस्टलैंड जैसे बड़े मामलों को देख चुके हैं। अब सुशांत केस की बागडोर इस टीम को सौंपी गई है, जिसपर पूरे देश की निगाहे मिली है।


Click it and Unblock the Notifications