15 दिनों में होगा सलमान, कैटरीना का धमाका- 'भारत' के साथ 300 करोड़ की HATTRICK
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत को रिलीज होने में अब सिर्फ 15 दिन रह गए हैं। सलमान खान, कैटरीना कैफ और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह 2019 की पहली 300 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित हो सकती है।
खास बात है कि अली अब्बास जफर के साथ यह सलमान खान की तीसरी फिल्म है। सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद भारत से भी सभी को वैसी ही उम्मीदें हैं। भारत के साथ यह जोड़ी 300 करोड़ क्लब में हैट्रिक सेलिब्रेट कर सकती है। सुल्तान ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं टाईगर जिंदा है ने 339 करोड़ का। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत के साथ सलमान कितने रिकॉर्ड्स तोड़ते हैं।

भारत के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, सुल्तान में भी मैंने मेहनत की थी। मगर इस फिल्म में मैंने जितना काम किया है वो बाकी फिल्मों की तुलना में 10 गुना ज्यादा है क्योंकि यहां अलग अलग लुक्स अपनाने थे। उम्मीद है कि मेरे फैंस को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।
यहां जानें कारण, भारत क्यों होगी ब्लॉकबस्टर-


Click it and Unblock the Notifications