तस्वीरें- बर्थडे गर्ल काजोल की बेहतरीन 15 फिल्में
मुंबई। शाहरूख के साथ सफलता की गारंटी मानी जानें वाली काजोल का आज 39वां जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में ही पली बढ़ी काजोल के पिता निर्देशक शोमू मुखर्जी और मां अभिनेत्री तनुजा हैं। काजोल ने अपने फिल्मी करिअर का आगाज फिल्म 'बेखुदी' से 1992 में किया था। उन्होने अभिनेता अजय देवगन से विवाह किया और आज उनके युग और न्यासा दो बच्चे हैं।
काजोल ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है। जिसमें से शाहरूख के साथ उनकी जोड़ी सबसे सफल रही। शाहरूख के साथ काजोल ने बाजीगर, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे और माई नेम इज़ खान जैसी यादगार फिल्में की। उन्हें 2006 में 'रेडिफ डॉट कॉम' ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की रैंकिंग दी।
इसके अलावा काजोल को 2002 में फिफ्थ एनुअल राजीव गांधी अवॉर्ड और 2011 में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सन 2012 में वोग पत्रिका ने उन्हें सर्वकालिक खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना। काजोल ने अब तक कई फिल्मों में काम किया। जिनमें से कुछ हिट और कुछ फ्लॉप रहीं।
देखें काजोल की 15 बेहतरीन फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications