#14YearsOnTheTop: शाहरुख खान ने तोड़ा आमिर खान का 14 साल पुराना खास रिकॉर्ड, फैंस ने किया सेलिब्रेट

14yearsonthetop-shahrukh-khan-broke-aamir-khan-s-14-years-old-record-became-the-box-office-king

Shahrukh Khan broke Aamir Khan's record: शाहरुख खान की पठान ने आमिर खान की दंगल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात है कि आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर पिछले 14 सालों से गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी फिल्मों के साथ टॉप पर रहे हैं। लेकिन अब जब पठान ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। लिहाजा, सोशल मीडिया पर #14YearsOnTheTop ट्रेंड करने लगा और फैन्स ने लंबे समय तक आमिर के बॉक्स ऑफिस किंग होने का जश्न मनाया शुरू कर दिया।

आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने खुद कई बार अपना नया रिकॉर्ड बनाया और तोड़ा है। हालांकि 2008 में जब गजनी रिलीज हुई थी तब किसी को भी अंदाजा नहीं था कि आमिर खान अपने ही नबंर्स चैलेंज देते हुए बेहतर प्रदर्शन करते चले जाएंगे।

हालांकि अब जब बॉलीवुड के बादशाह खान ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और खुद बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए हैं, तो सोशल मीडिया पर #14YearsOnTheTop ट्रेंड हो रहा है।

एक फैन ने लिखा, "पिछले 14 सालों में अलग-अलग फिल्में देने के बाद, #AamirKhan सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी-फिल्म के साथ अपनी पोजीशन पर टिके रहें है और अब #SRK ने उनसे #Pathaan के साथ वह पोजीशन ले ली है। आशा है कि वह जल्द ही वापस आएंगे💥💥 #14YearsOnTheTop"

एक दूसरे फैन ने लिखा, "#14YearsOnTheTop 3 इडियट्स, लगान, दंगल, पीके, रंग दे बसंती, तारे ज़मीन पर, फना, गजनी, सरफरोश, लाल सिंह चड्ढा, धूम 3, रंगीला, गुलाम, जो जीता वही सिकंदर, दिल, मन, मेला , इश्क, अंदाज़ अपना अपना, हम रहे प्यार के। लव यू आमिर खान तुम ❤️❤️❤️"

एक और आमिर फैन लिखते हैं, "आमिर खान #14YearsOnTheTop। आज आखिरकार किंग खान #ShahRukhKhan ने अपनी ब्लॉकबस्टर हिट #Pathan के साथ #AamirKhan का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
नफरत करने वाले भले ही खान्स से नफरत करते रहें लेकिन अगले 4 दशक तक वो इंडस्ट्री पर राज करते रहेंगे।

आमिर खान के बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने का सिलसिला 2014 में आई पीके और फिर दंगल के साथ जारी रहा। उस समय दंगल ने मार्केट पर ऐसा राज किया था जिसे पहले किसी ने कभी नहीं देखा था। यह तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और 7 सालों तक अपने इसे खिताब को मजबूती से पकड़े रखा।

इससे पहले आमिर खान की गजनी भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म थी, बाद में उनकी 3 इडियट्स 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हिंदी बनी। वहीं आमिर खान की पीके भी पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 300 करोड़ा का बिजनेस किया था और फिर दंगल लगभग 400 करोड़ का आंकड़ा छुने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इस लिहाज से देखा जाए तो 14 साल बाद आमिर खान के अलावा किसी और एक्टर की फिल्म को टॉप पर पहुंचते देखना वाकई कमाल है।

Read more about: shahrukh khan aamir khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X