14 वां कोलकाता फिल्‍म समारोह शुरू
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन ने सोमवार को आठ दिवसीय 'कोलकाता फिल्म समारोह' का उद्घघाटन किया।
इस समारोह में 62 देशों की 276 फिल्में दिखाई जाएंगी। ये सभी फिल्में कोलकाता समेत सिलीगुड़ी, बारासत और बर्धवान के विभिन्न सभागारों में दिखाईं जाएंगी।
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित इस फिल्म समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नंदिता दास भी उपस्थित थीं।
समारोह में दास द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'फिराक' की स्क्रीनिंग होगी। समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और बांग्ला फिल्मों की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।


Click it and Unblock the Notifications