सुशांत की मौत से दुखी 13 साल की बच्ची ने दी जान- नन्ही फैन के आखिरी शब्द
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को महीनेभर से भी ज्यादा गुजर चुका है। लेकिन उनके जाने का गम अभी भी प्रशंसक भूला नहीं पा रहे हैं। एक बुरी खबर छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है। एक्टर सुशांत की नन्ही फैन ने सुसाइड कर लिया है। 13 साल की लड़की छत्तीसगढ़ के क्षुब्द की रहने वाली थी। 23 जुलाई को फांसी लगातार बच्ची ने खुदकुशी की। बच्ची ने सुसाइड नोट में लिखा, सुशांत सिंह राजपूत के जाने से वह काफी दुखी हैं इसीलिए यह कदम उठा रही हैं । हालांकि इस मामले में फिलहाल पूछताछ जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के क्षुब्ध सेक्टर-7 निवासी की रहने वाली इस नन्ही फैन के परिवार ने बताया कि घटना के समय उनका परिवार बाहर गए हुए थे। जब वह लौटे तो बेटी को फंदे से लटका पाया। बता दें इससे पहले भी कई फैंस ने सुशांत के जाने के बाद आत्महत्या का कदम उठाया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने आखिरी बार एक्टर सुशांत की छिछोरे फिल्म देखी थी।
Recommended Video
सुशांत के जाने से कई फैंस सदमे में चले गए। वहीं बॉलीवुड में एक्टर के जाने के बाद नई बहस छिड़ गई है। नेपोटिज्म से लेकर गुटबाजी को लेकर महौल गर्म है।


Click it and Unblock the Notifications











