..................... 12th Fail Teaser out vikrant massey starrer vidhu vinod chopra 12th fail based on UPSC Aspirants failures and challenges - Hindi Filmibeat

12th Fail Teaser: UPSC की तैयारी करने वालों की असली कहानी, 3 इडियट्स और छिछोरे के बाद आई 12th फेल

12th Fail

12th Fail Teaser Release: लव स्टोरी से अलग बॉक्स ऑफिस पर पढ़ाई और एकेडमिक चैलेंजिज पर बनी फिल्में काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं। 'तारे जमीन पर' हो या फिर '3 इडियट्स' हो या फिल्म 'छिछोरे' सभी फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। अब एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर फैंस के लिए ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा। फिल्म का टाइटल '12th फेल' है। '12th फेल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म दुनिया के सबसे मुश्किल कॉम्पिटिटिव एग्जाम यूपीएससी के लिए ट्राई करने वाले लाखों छात्रों की सच्ची कहानियों से प्रेरित है। 12वीं फेल की कहानी दिल्ली के मुखर्जी नगर से शुरू होती है, जहां हजारों बच्चे आईएएस और पीसीएस की तैयारी करते हुए नजर आते हैं। ये फिल्म उन सभी लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो असफलताओं के बाद भी आगे बढ़ने का जज्बा रखते हैं और कभी हार नहीं मानते। 12वीं फेल के टीजर को गदर 2 के साथ शुक्रवार से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

12वीं फेल, अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार सफर के बारे में है। फिल्म को रियल लोकेशन पर असल छात्रों के साथ फिल्माया गया है। फिल्म में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी, उनके धैर्य, मेहनत, कभी ना हार मानने वाले एटीट्यूड और कभी ना खत्म होने वाली दोस्ती की एक झलक देखने को मिलेगी।

12वीं फेल में शांतनु मोइत्रा का कंपोज किया 'रीस्टार्ट' नाम का एक हाई-ऑक्टेन गाना भी शामिल है। इसके दो वर्जन हैं, एक स्वानंद किरकिरे ने लिखा है और दूसरा रफ्तार ने लिखा है। दोनों गाने आज की कभी हार न मानने वाली पीढ़ी को एक नई एनर्जी देने वाले है।

12वीं फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। 12वीं फेल में विक्रांत मेसी लीड रोल निभा रहे हैं।

Read more about: 12th fail bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X