विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने लुटाया प्यार

Vikrant Massey Wife Sheetal Thakur: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ एक्टर की बहुचर्चित फिल्म आने वाली हैं और दूसरी तरफ एक्टर पिता बनने वाले हैं उसको लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही में विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है।
विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर प्रेग्रेंट-
दरअसल बात ऐसी है कि, विक्रांत मैसी ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी कि वह और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वो अपने बेबी का स्वागत 2024 में करने के लिए तैयार हैं।
अब शीतल ठाकुर ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इस दौरान शीतल ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। तस्वीर में उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया, क्योंकि उनके खुले बाल उनका चेहरा ढक रहे थे।
इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा 'मम्मा इन मेकिंग'। इस तस्वीर को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर के साथ शीतल ने एक और फोटो भी शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने निक्की ताजिरी की एक कविता दिखाई है। फोटो में लिखा है 'प्रेग्नेंसी एक नया दृष्टिकोण था, खुद को प्यार करना दूसरे को प्यार करना था, यही सच है कि आप गर्भवती हैं या नहीं'।
बॉलीवुड एक्टर विक्रात मैसी का वर्कफ्रंट-
अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों से सभी का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्रात मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर विक्रांत मैसी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म '12वीं फेल' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 27 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अभी तक फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











