..................... 12th fail actor vikrant massey reveals that kareena kapoor was his childhood crush - Hindi Filmibeat

12th Fail एक्टर विक्रांत मैसी के बचपन का प्यार हैं ये हसीना, बोले- वो मुझे हमेशा से ही...

vikrant massey Kareena kapoor

Vikrant massey Childhood Crush Kareena Kapoor: करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी हर अदा पर फैंस दीवाने हो जाते हैं। करीना कपूर की फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है और साथ ही साथ उनकी हर एक फिल्म को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिलता है। लेकिन अब 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने करीना कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान करीना कपूर के एक मैसेज को लेकर बात की थी। दरअसल एक्टर ने बताया कि उन्हें करीना कपूर का मैसेज आया था कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। विक्रांत कहते हैं कि "मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और वह बहुत अच्छी है। उन्होंने वक्त निकाल कर मेरी फिल्म देखी।"

विक्रांत मैसी ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "वह सारी फिल्में नहीं देखते हैं। लेकिन उन्होंने 12th फेल अच्छी और उसमें मेरे काम की भी उन्होंने तारीफ की। जो कि यह बहुत बड़ी बात है। करीना कपूर मेरे बचपन का प्यार है और हमेशा से वह मेरी पसंदीदा रही है।" विक्रांत मैसी का यह स्टेटमेंट अब तेजी से सुर्खियों में है।

करीना कपूर ने 12वीं फेल फिल्म देखी और इंस्टाग्राम पर लिखा कि "12वीं फेल क्या फिल्म है। विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी और मेधा शंकर के अलावा अनंत वी जोशी, अंशुमान पुशकर और पूरी कास्ट और क्रू, आप एक लेजेंड है।" विक्रांत मैसी ने इस पर जवाब दिया कि "बस अब मैं रिटायर हो सकता हूं। मैम आपका बहुत धन्यवाद। आपको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि यह मेरे लिए कितना ज़रूरी है।"

Read more about: vikrant massey kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X