नन्‍हा निर्देशक श्रीकांत अगले मिशन पर

गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में सबसे कम उम्र के फिल्म निर्माता के रूप में शामिल श्रीकांत ने कहा, "मेरी पहली फिल्म की तरह आगामी फिल्म सामाजिक मुद्दे पर केंद्रित नहीं होगी।"
श्रीकांत ने कहा कि वे 'केयर ऑफ फुटपाथ' को दर्शकों के लिए हिंदी में भी प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि श्रीकांत ने अपना करियर एक बाल अभिनेता के रूप में शुरू किया था।
हाल ही में ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबटरे बेनिनी ने श्रीकांत को अपनी फिल्म 'किम' में अभिनय के लिए पेशकश की थी।


Click it and Unblock the Notifications