12 साल की आलिया भट्ट और 22 साल के रणबीर कपूर की First Pic: भंसाली ने 2004 में फिल्म के लिए खींची थी तस्वीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज सबके फेवरिट कपल हैं लेकिन ये दो खूबसूरत लोग साथ मिलकर एक बेहद प्यारा कपल बना सकते हैं, इस बात को सबसे पहले कैमरे में कैद कर लिया था संजय लीला भंसाली ने। संजय लीला भंसाली ने करीब 18 साल पहले, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बालिका वधू रीमेक में इमैजिन किया था।
इतना ही नहीं, दोनों साथ में कैसे लगेंगे ये देखने के लिए संजय लीला भंसाली ने 12 साल की आलिया भट्ट और 22 साल के रणबीर कपूर का एक लुक टेस्ट भी किया था।

अब ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है और फैन्स का मानना है कि ये सारे बस इशारे थे दोनों के साथ आने के। और आज अब दोनों ज़िंदगी भर के लिए एक दूसरे का साथ चुन चुके हैं।

आलिया को मिला जन्मदिन का तोहफा
आलिया भट्ट को 18 साल पुरानी ये तस्वीर, संजय लीला भंसाली ने उनके जन्मदिन पर गिफ्ट की और अब ये तस्वीर, एक खूबसूरत फ्रेम में कैद हो चुकी है और आलिया भट्ट - रणबीर कपूर के घर की दीवार पर सज चुकी है। तस्वीर में आलिया भट्ट बालिका वधू के अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के पीछे की कहानी और भी ज़्यादा दिलचस्प है।

बचपन से ही बनना था एक्ट्रेस
आलिया भट्ट को बचपन से ही एक्ट्रेस बनना था। इस बात की साफ साफ जानकारी उन्होंने एक टॉक शो में भी दी जहां उनके पिता महेश भट्ट को बतौर मेहमान बुलाया गया था। चूंकि आलिया को बचपन से ही एक्ट्रेस बनना था इसलिए उन्होंने इसकी तैयारी भी कम उम्र में ही शुरू कर दी थी।

ब्लैक का ऑडीशन देने पहुंची
जब संजय लीला भंसाली की ब्लैक के ऑडीशन शुरू हुए तो रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाने के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट की खोज शुरू हुई। सोनी राज़दान के साथ आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली के घर पहुंची और आलिया का ऑडीशन लिया गया। भंसाली ने तुरंत आलिया को रिजेक्ट कर दिया। इसका कारण ये था कि भंसाली को आलिया में बहुत ज़्यादा टैलेंट दिखा और वो नहीं चाहते थे कि आलिया का डेब्यू ऐसे छोटे से किरदार के साथ।

रणबीर कपूर भी थे मौजूद
उस दौरान, भंसाली के घर पर रणबीर कपूर भी मौजूद थे। इसके दो कारण थे - पहला ये कि रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली को ब्लैक में असिस्ट कर रहे थे। और दूसरा ये कि भंसाली, रणबीर कपूर को लॉन्च करना चाहते थे। हालांकि, वो फिल्म सांवरिया होगी, ये तब तय नहीं था।

आलिया को खोना नहीं चाहते थे
आलिया भट्ट ने अपने ऑडीशन से संजय लीला भंसाली को मंत्रमुग्ध कर दिया था। और भंसाली ये मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रणबीर कपूर को सलाह दी कि आकर आलिया के बगल में बैठ जाएं। रणबीर ने तुरंत ही भंसाली के आदेश का पालन किया।

सकुचा गईं आलिया
इसके बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया को कहा कि रणबीर के कंधे पर अपना सर रखेें। आलिया सकुचा गईं। लेकिन हर कोई तब हैरान रह गया जब कैमरा ऑन होते ही आलिया ने ठीक वैसा ही किया जैसा कि भंसाली ने कहा। भंसाली को 12 साल की आलिया और 22 साल के रणबीर में बालिका वधू की जोड़ी दिखने लगी। उन्होंने तुरंत दोनों की कुछ तस्वीरें खींची। लेकिन ये फिल्म कभी शुरू नहीं हो पाई।

हिचकिचाहट का कारण
इसके सालों बाद रणबीर कपूर ने इस पूरी घटना का ज़िक्र एक इंटरव्यू में किया जब वो आलिया भट्ट और इम्तियाज़ अली की फिल्म हाईवे के प्रमोशन में सहयोग दे रहे थे। वहीं भंसाली ने भी गंगूबाई के प्रमोशन के दौरान, इस घटना के बारे में बताया। आलिया का कहना था कि वो बहुत छोटी थीं इसलिए रणबीर के कंधे पर सर रखने में वो हिचकिचा रही थीं।

आलिया का पहला क्रश रणबीर
एक और इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया कि रणबीर कपूर उनके पहले क्रश थे और उनके कमरे में रणबीर का बड़ा सा पोस्टर था। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आलिया भट्ट ने 21 साल की उम्र में बताया था कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं लेकिन रणबीर को इस बारे में कोई आईडिया नहीं। खैर, अब 29 साल की आलिया भट्ट, मिसेज़ रणबीर कपूर बन चुकी हैं!


Click it and Unblock the Notifications











