..................... 110 million people wished Salman Khan on his birthday, setting a record for the highest ever - Hindi Filmibeat

Salman Khan के बर्थडे पर बन गया अनोखा रिकॉर्ड? किसी भी इंडियन स्टार के साथ नहीं हुआ इतना बड़ा काम

Salman Khan Birthday Record: सलमान खान के जन्मदिन पर कितने सितारे आए ये बात किसी से छिपी नहीं है। उनके फॉर्म हाउस पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर एमएस धोनी, बॉबी देओल, संजय दत्त और रामचरण जैसे सितारे शिरकत करते नजर आए।

Salman Khan

लेकिन सोशल मीडिया पर 27 दिसंबर को कुछ ऐसा हो गया जो कि शायद यकीन करने लायक नहीं है। दावा किया जा रहा है कि जितने लोगों ने सलमान खान को जन्मदिन पर विश किया है वो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले ऐसा किसी स्टार के साथ नहीं हुआ है।

110 मिलियन विशेज का दावा

इंस्टाग्राम पर एक यूजर mr_shuaib_khann ने एक पोस्ट साझा किया है। उसने दावा किया है कि सलमान खान को जन्मदिन पर 110 मिलियन लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है और इसके पहले ऐसा किसी स्टार के लिए नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि ये किसी भी इंडियन स्टार के लिए एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग नंबर है। इसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।

फैक्ट चेक करें

फिल्मीबीट ने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो कोई ऐसा सोर्स नहीं मिला जिससे ये साबित हो सके की सलमान खान को 110 मिलियन लोगों ने सोशल मीडिया पर विश किया है। गौरतलब है कि हमारे द्वारा इस आंकड़े को लेकर किसी तरह का आधिकारिक दावा नहीं किया जा रहा है। ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी।

फैंस के कमेंट्स

सलमान खान के लिए ऐसे आंकड़ों के दावे के बाद फैंस खुश हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने सलमान खान को फादर ऑफ बॉलीवुड कहा तो किसी का कहना है कि वो कुछ भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान का टीजर भी रिलीज किया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X