Me Too के खिलाफ आईं बॉलीवुड की 11 टॉप महिला डायरेक्टर, लिया कड़क फैसला
बॉलीवुड में एक तरफ जहां मी टू अभियान के तहत, यौन उत्पीड़न करने वालों की लिस्ट में रोज़ कई नाम जुड़ते जा रहे हैं वहीं इस समय उन महिलाओं को समर्थन की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है जो इन ताकतवर और कद्दावर नामों के विरोध में बाहर आ रही है। अब बॉलीवुड की टॉप 11 महिला डायरेक्टर एक साथ आगे आकर इन महिलाओं के समर्थन में आकर खड़ी हो चुकी हैं।
इन महिला डायरेक्टर्स ने तय किया है कि ऐसे किसी नाम के साथ वो काम नहीं कर करेंगी जिन पर यौन उत्पीड़न को आरोप लगा है और अभी तक साबित नहीं हुआ है। गौरतलब है कि एक तरफ जहां महिलाएं ट्विटर पर बड़े नाम का परदाफाश कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ इन कद्दावर नामों के समर्थन में लोग खड़े हो रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications