»   » शाहरूख खान के ये 11 LESSON सुन कर गूंज उठी तालियां

शाहरूख खान के ये 11 LESSON सुन कर गूंज उठी तालियां

[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान को हाल ही में एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया और वहां की जनता ने उन पर काफी प्यार बरसाया।

वहीं शाहरूख ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और उन्हें जमकर इंटरटेन किया। लेकिन इन सब मज़ाक मस्ती के बीच उन्होंने की कुछ बेहतरीन बातें जो बॉलीवुड के बारे में काफी कुछ कह गया और जिन्हें पढ़कर आपको भी उनसे कुछ सीखने का मन ज़रूर करेगा

हैप्पी एंडिंग

हैप्पी एंडिंग

हिंदी फिल्मों की तरह लाइफ में भी अंत में सब कुछ ठीक हो जाता है और अगर वो ठीक ना हो तो अंत नहीं है, ज़िंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त

सपने मत जियो पर....

सपने मत जियो पर....

मेहनत से पढ़ो, मेहनत से काम करो और मेहनत से खेलो। किसी भी नियम कानून से खुद को मत बांधो। किसी को ठेस मत पहुंचाओ और कभी किसी और का सपना मत जियो!

पागलपन ज़रूरी है

पागलपन ज़रूरी है

नॉर्मल जैसा कोई शब्द नहीं होता। अच्छी और खुशहाल ज़िंदगी के लिए हर चीज़ में पागलपन होना ज़रूरी है। पागलपन नहीं है तो फिर आप ज़िंदा भी नहीं हैं।

डर से लड़ो

डर से लड़ो

हमेशा अपने डर से लड़ना सीखो...हारो या जीतो वो अलग बात है। डर के साथ जीते रहे तो कभी ये नहीं लग पाएगा कि ज़िंदगी में कुछ किया

कन्फ्यूजन ज़रूरी है

कन्फ्यूजन ज़रूरी है

कन्फ्यूजन होना ज़रूरी है और सही भी। कन्फ्यूजन की वजह से ही सारे समाधान निकलते हैं।

कलाकार या कला

कलाकार या कला

कला हमेशा कलाकार से ज़्यादा बड़ी होती है। अपनी कला से प्यार मत कीजिए...दूसरे की कला की कद्र करना सीखिए।

समझाना बाद में

समझाना बाद में

कभी भी ज्ञान बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ज्ञान तभी बांटो जब आप अमीर हो जाओ।

जोश नहीं तो काम नहीं

जोश नहीं तो काम नहीं

अगर किसी चीज़ को करने का जोश और आग आपमें नहीं है, तो वो काम आप नहीं करना चाहते हैं, उसे मत करिए!

चक दे इंडिया की सीख

चक दे इंडिया की सीख

चक दे इंडिया ने मुझे सिखाया है कि अगर कोई धक्का दे रहा है तो उठो और पूरी ताकत से उसे ढकेल दो। और अगर कोई पीछे खींच रहा है तो आगे बढ़ो उतनी ही ताकत से।

मेरी फिल्मों पर हंसो

मेरी फिल्मों पर हंसो

अपने ऊपर हंसना आना चाहिए....ना हो तो मेरी कुछ फिल्में देखो और इतना हंसो कि आंसू आ जाए।

जियो...

जियो...

हंसो, जियो और जीने दो। हर पल। क्या पता कल हो ना हो! <3

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X