शाइनी के खिलाफ 109 पेज का चार्जशीट

इसमें चिकित्सीय जांच , फारेंसिक रिपोर्ट, शाइनी और नौकरानी की गवाही भी शामिल की गई है। दूसरी ओर शाइनी के वकील श्रीकांत शिवडे उनकी जमानत करवाने की कोशिश में लगे हुए है। शाइनी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार, धारा 339 के तहत गुमराह करने और धारा 506 के तहत नौकरानी को धमकी देने लगाई गईं है।
गौरतलब हो कि शाइनी 15 जून से जेल में बंद है। घटना के एक दिन बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि शाइनी ने बलात्कार की बात स्वीकार की थी लेकिन साथ ही उन्होने कहा था कि नौकरानी की मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए थे।


Click it and Unblock the Notifications











