TRAILER: 2018 की सबसे क्यूट फिल्म.. 102 नॉट आउट.. दो शानदार सुपरस्टार
कुछ फिल्में होती हैं.. जो ट्रेलर ही दिल जीत लेती हैं। उमेश शुक्ला की 102 नॉट आउट उन्हीं फिल्मों में शामिल है। लगभग तीन दशकों के बाद.. बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक बार फिर साथ आ रहे हैं फिल्म '102 नॉट आउट' में। जैसा कि नाम.. वैसा ही ट्रेलर.. एकदम मजेदार।
दोनों ही एक्टर्स साथ में काफी जबरदस्त दिख रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के पिता बने हैं.. जबकि ऋषि कपूर 75 साल के उनके बेटे। यह फिल्म इसी नाम से बने गुजराती नाटक पर आधारित है, जो लिखा है सौम्या जोशी ने। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं उमेश शुक्ला।
फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का रिकॉर्ड बनाना चाहता है। जो फिलहाल किसी चीनी के नाम है। बिग बी और ऋषि कपूर अपने किरदारों में काफी परफेक्ट दिख रहे हैं। इमोशनल स्तर पर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ सकती है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications