Oooo..'आशिकी' बॉय पर हुई लव लेटर्स की बरसात!

बॉलीवुड एक्टरों को लेकर लड़कियों की दिवानगी कोई नई बात नहीं है। लेकिन आपको बता दें, इस बार दिवानगी किसी खान को लेकर नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर के लिए है। जी हां, फिल्म आशिकी 2 से अपने लुक्स के लिए फेमस हुए आदित्य आजकल युवा दिलों की धड़कन बन गए हैं। यूं तो आदित्य रॉय कपूर के कई फैंस हैं लेकिन लगता है इनमें महिला फैंस की संख्या कुछ ज्यादा ही है।

aditya roy kapoor

और यह बात सामने आई वैलेंटाइन डे के मौके पर। जब आदित्य पर लव लेटर्स की बारीश होने लगी। जी हां, आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर आदित्य को इतने सारे लव लेटर्स मिले की उनका कमरा ऐसे खतों से भर चुका है। इन लेटर्स को देखकर ही फीमेल फैंस में उनकी दिवानगी का आलम का समझ सकते हैं।

मजेदार बात यह है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में भी लड़कियों ने आदित्य को लव लेटर यानि की प्यार भरा खत लिखकर भेजा है। वहीं, आदित्य भी सबकी भावनाओं की कद्र करते हुए इन लव लेटर्स को बड़े प्यार से रिसीव किया और हर एक लेटर को पढ़ा भी है।

इस बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा कि कि वो अपने आप को बेहद खुशनसीब मानते हैं कि उनके फैंस उनसे इतना प्यार करते हैं। आदित्य ने कहा कि जितना प्यार उनके फैंस उनसे करते हैं, वो भी अपने फैंस से भी उतना ही प्यार करते हैं। बहरहाल, इस मौके पर आदित्य के फैंस को बता दें कि इन दिनों आदित्य कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X