1000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म.. शुरु होने से पहले कंट्रोवर्सी में फंसी!

मोहनलाल की चर्चित फिल्म महाभारत पर कंट्रोवर्सी शुरु हो चुकी है। बता दें, ये फिल्म 1000 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है।

By Neeti

जबसे एसएस राजामौली की बाहुबली 2 रिलीज हुई है। चर्चा में एक और फिल्म आ गई है.. जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'महाभारत' की। 1000 करोड़ में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन श्रीकुमार मेनन करने वाले हैं। फिलहाल यह फिल्म अपने स्टारकास्ट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

खैर, अभी तो फिल्म की शूटिंग भी शुरु नहीं हुई है और कंट्रोवर्सी शुरु हो चुकी है। केरल के हिंदू समूहों ने फिल्म के नाम के प्रति आपत्ति जताई है। उनकी मानें तो फिल्म एमटी वासुदेवन नायर की किताब Randamoozham पर बनी है.. लिहाजा फिल्म का नाम भी वही होना चाहिए.. ना की महाभारत।

Mahabharatha

बता दें, यह फिल्म भारत फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोजेक्ट है। यूएई के बिजनेसमैन बीआर शेट्टी इस फिल्म पर 1000 करोड़ का बजट लगा रहे हैं।

फिल्म में मोहनलाल को भीम के किरदार के लिए फाइनल किया गया है। जबकि अमिताभ बच्चन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय जैसे सितारों के जुड़ने की भी बात चल रही है। कोई शक नहीं कि फिल्म की भारी भरकम बजट इसे सुर्खियों में बनाए हुए है।

बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X