..................... 1000 crore Mahabharata gets a go ahead from PM Narendra Modi - Hindi Filmibeat

1000 करोड़ का बजट...ब्लॉकबस्टर फिल्म और सबसे बड़ा सुपरस्टार IN

1000 करोड़ की महाभारत, कुछ दलों से विरोध के बाद, मुश्किल में पड़ चुकी थी लेकिन अब फिल्म को कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ मिल चुका है।

जब से बाहुबली की चर्चा खत्म हुई है, तब से दो फिल्मों की चर्चा ज़ोरों पर है। एक तो 1000 करोड़ की महाभारत और दूसरी 500 करोड़ की रामायण। रामायण तो पूरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है जबकि महाभारत में बॉलीवुड और साउथ के सितारे होंगे।

माना जा रहा था कि इस 1000 करोड़ की महाभारत का प्लान एसएस राजामौली ने बनाया है और इसे डायरेक्ट कोई और करेगा। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे दुबई के बिज़नेसमैन बीआऱ शेट्टी।

1000-crore-mahabharata-gets-go-ahead-from-pm-narendra-modi

लेकिन ये 1000 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू हुआ ही था कि इसका विरोध होने लगा। फिल्म के हीरो थे मलयालम सुपरस्टर मोहनलाल जो महाभारत में भीम की भूमिका में थे और फिल्म भीम के एंगल से बनाई जा रही है। इस बारे में एक किताब है रंदमूज़म और फिल्म उसी पर बन रही थी।

लेकिन फिल्म का केरल में काफी विरोध किया गया। ये भी माना गया कि फिल्म को राजनीतिक और धार्मिक रंग में लपेटा जाएगा। लेकिन अब फिल्म को मिल गया है सबसे बड़े सुपरस्टार का साथ।
[1000 करोड़ की महाभारत में बाहुबली प्रभास - ऋतिक IN, सलमान - आमिर OUT!]

यानि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। दरअसल, महाभारत की एक टीम, नरेंद्र मोदी से मिलने वाली है और ये प्रोजेक्ट भी डिसकस करने वाली है। वहीं माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को इस फिल्म का आईडिया काफी पसंद आया है और उन्होेंने इसे हरी झंडी दे दी है।
[500 करोड़ की रामायण के लिए बॉलीवुड तैयार...सलमान - ऋतिक DONE!]

अब देखना है कि महाभारत को किस किस रंग में लपेटा जाता है। जैसे बाहुबली का धर्म भी तय किया गया था!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X