बॉलीवुड के ये किरदार मरते दम तक नहीं भूलेंगे आप
आज हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे हो गये हैं। इन सौ सालों में हिंदी सिनेमा ने भारतीयों का भरपूर मनोरंजन किया है। भारतीय सिनेमा हमेशा से लोगों के लिए रोल मॉडल भी रहा है।
रोल मॉडल इस लिए क्योंकि भारत के नौजवान कहीं ना कहीं अपने आप को फिल्मी सितारों से जोड़कर देखते हैं। वो उनकी तरह से ही दिखने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया के कुछ किरदार ऐसे हैं जिन्हें लोग कभी भी नहीं भूल सकते हैं।
उन किरदारों को निभाने वाले कलाकार के लिए वो किरदार अच्छे भी साबित हुए और बुरे भी। अच्छे इसलिए कि लोग आज भी उन किरदारों को याद करते हैं चाहे कलाकार का नाम याद ना हो लेकिन किरदार जरूर याद होता है तो बुरे इसलिए क्योंकि यादगार किरदारों को लोग इस कदर पसंद करते थे कि उन्हें वो कलाकार किसी और रंग में अच्छा ही नहीं लगा।
खैर आईये भारतीय सिनेमा के शतकीय जयंति पर हम आपको बताते हैं वो किरदार जो अमर हो गये। यदि आपके ध्यान में इनके अलावा कोई भी कैरेक्टर आये तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें, हम उन्हें इस सीरीज में जरूर शामिल करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications