2013 में किस किसने कमाए 100 करोड़, दीपिका हैं टॉप पर!
दीपिका पादुकोण के लिए साल 2013 बहुत ही खास रहा। इस साल उनकी लगातार चार फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंटर कर गयीं और दीपिका इसके बाद 100 क्लब की टॉप एक्ट्रेस बन गयी हैं। साल की शुरुआत ही दीपिका के लिए काफी खास रही जब उनकी और सैफ अली खान की फिल्म रेस 2 ने 102 करोड़ कमाकर 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। इस साल दीपिका पादुकोण के अलावा प्रिंयका चोपड़ा और सोनम कपूर की एक एक फिल्में भी 100 करोड़ क्लब में एंटर हुईं लेकिन कैटरीना कैफ और करीना कपूर के लिए अभी तक ये साल कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म धूम 3 से कैटरीना कैफ की कम से कम एक फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के पूरे चांसेस हैं।
फिल्हाल अभी तक दीपिका के सितारे सबसे बुलंद चल रहे हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई हर एक फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। और उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर भी 100 क्लब का हिस्सा बनेगी। दीपिका के अलावा इस साल करीना की भी कुछ फिल्में रिलीज हुईं जिनमें से एक भी 100 करोड़ नहीं कमा सकी। करीना की सत्याग्रह, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिर पर कुछ खास पसंद नहीं किया गया। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म क्रिश 3 जरुर 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी है।
कैटरीना कैफ की भी इस साल के अंत तक रिलीज होने जा रही फिल्म धूम 3 के 100 करोड़ क्लब में एंटर करने के पूरे चांसेस हैं। लेकिन इसके बावजूद दीपिका ही इस साल की टॉप एक्ट्रेस हैं और रहेंगी क्योंकि उनकी चार फिल्मों को कोई टक्कर नहीं दे सकता। आइये जानते हैं कि इस साल वो कौन कौन सी फिल्में हैं जो कि 100 करोड़ क्लब में एंटर हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











