डॉन 2 के 10 साल- फरहान अख्तर ने शाहरुख खान और टीम के लिखी इतनी बड़ी बात!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 भला किसको नहीं याद है। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने काफी मेहनत की थी और शाहरुख खान को पर्दे पर लाए थे। गौरतलब है कि इस फिल्म के रिलीज के अब 10 साल पूरे हो गए हैं और यही कारण है कि फिल्म से फिर से चर्चा में आई है। बता दें कि 23 दिसंबर को फिल्म रिलीज हुई थी और अब ये 10 साल पूरे कर रही है।
फरहान अख्तर ने एक्शन-थ्रिलर के शुरुआती दृश्य की विशेषता वाला एक विशेष वीडियो साझा किया और इसके बारे में लिखा इसमें शाहरुख कितने कूल थे।

फरहान अख्तर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जो कि उन्होने इस फिल्म और शाहरुख खान को लेकर लिखा है। फरहान लिखते हैं..

फरहान ने लिखा
''10 साल बाद डॉन ने पर्दे पर वापसी की और बुरे लोगों को सबक दिया कि कैसे उन सभी से सबसे बुरा होना चाहिए। शाहरुख खान केवल आप ही उसके लिए इस स्तर का कूल ला सकते हैं। इस फिल्म को बनाना और विशेष रूप से इस ओपनिंग सीक्वेंस को बनाना बहुत पसंद आया, जो आगे क्या होगा इसके लिए टोन सेट करेगा।

आगे क्या लिखा फरहान ने..
सेट पर हर दिन ऐसा करने वाले स्टार कास्ट के लिए... अविश्वसनीय दल के लिए जिन्होंने अपने ए गेम को हर उस विभाग में लाया, जिसमें वे नेतृत्व करते थे या काम करते थे। फिल्म की जरूरत को पूरा करने और काटने के लिए एक शानदार एक्शन टीम के लिए...

मिस यू ओम जी
एक समर्पित और विस्तृत पोस्ट प्रोडक्शन क्रू के लिए... पर्दे के पीछे अथक परिश्रम करने वाली मेरी प्रोडक्शन टीम को.. बर्लिन में हमारे सहयोगियों और दोस्तों के लिए जिनके बिना यह एक असंभव कार्य होता... मेरी गहरी कृतज्ञता। शुक्रिया। मिस यू ओम जी।''

पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है
फरहान अख्तर का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। शाहरुख खान इस वक्त पठान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है ये एक दमदार एक्शन फिल्म साबित होने वाली है।

फिल्म का इंतजार
फरहान अख्तर लंबे समय से किसी फिल्म से नहीं जुड़े हैं और उनके फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications