[बॉलीवुड समाचार] विवेक ओबेरॉय ने जब कंपनी से बॉलीवुड में कदम रखा था तब सबको फौरन पता चल गया था कि बॉलीवुड को एक स्टार मिल गया है। उनका टैलेंट यहीं खत्म नहीं हुआ था। साथिया और युवा से उन्होंने पक्का कर दिया था कि वो बॉलीवुड में टिकने के लिए आए हैं।
लेकिन फिर एक रात और एक रिलेशनशिप ने उनकी ज़िंदगी किसी और मोड़ पर लाकर खड़ी दी। सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय कि किस्सा बताने की ज़रूरत तो नहीं है लेकिन हम बताते हैं आपको वो 10 बातें जो विवेक ने अपनी गलती सुधारने के लिए की थी और इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए -
मैंने 1 सेकंड में समझ लिया था गलती हुई
विवेक ओबेरॉय ने एक चैट शो के दौरान कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते ही उन्होंने समझ लिया था कि उनसे ये गलती हो चुकी है।
पूरा किस्सा
विवेक और सलमान के बीच अनबन ऐश को लेकर हुई थी जब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान की 41 मिस्ड कॉल दिखाई और कहा कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
ऐश तुरंत पलट गईं
विवेक ने सबके सामने ये भी कहा कि जिस इंसान के लिए उन्होंने ये सब किया उन्होंने तुरंत कह दिया कि ये हरकत बचकानी थी।
टप्परवेयर से ज़्यादा प्लास्टिक
उनकी मानें तो बॉलीवुड में टप्परवेयर से ज़्यादा प्लास्टिक है। झूठे लोग और झूठा दिल है जिनके पास।
मैं 21 साल का था और दीवाना था
विवेक ने ये भी कुबूल किया कि वो 21 साल के थे और प्यार में थे। वो भी दीवानों की तरह।
राय देने वाले बहुत
उन्होंने ये भी माना कि उनकी संगत ऐसी थी कि उन्हें राय देने वाले बहुत लोग थे और वो सबकी सुन लेते थे। सबने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने के लिए उकसाया।
सलमान खान और परिवार का दिल दुखाया
विवेक ने माना कि इस हरकत से सलमान खान और उनकी मां को दुख पहुंचाने का दुख है। क्योंकि अरबाज़ और सोहैल उनके दोस्त थे।
डूब गया करियर
विवेक ने माना कि इस हरकत से उन्हें इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया। किसी ने काम नहीं दिया।
सलमान ने नहीं किया माफ
विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से काफी बार माफी मांगने की कोशिश की पर सलमान ने आज तक उन्हें माफ नहीं किया।
रिजेक्ट की थी ओम शांति ओम
उनका कॉन्फिडेंस इतना टूट चुका था कि उन्होंने ओम शांति ओम में अर्जुन रामपाल का किरदार रिजेक्ट कर दिया था।
ऐश्वर्या ने भी खोले थे राज़
ऐश्वर्या राय ने भी सलमान खान के बारे में काफी राज़ खोले थे--->[#HitAndRun से एक दिन पहले ऐश्वर्या ने मीडिया में खोले थे राज़!]