10 कारण- क्यों फेल हुआ हेप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर
मुंबई। बॉलीवुड में 230 करोड़ की किक लगते ही सबसे बड़ा झटका शाहरुख खान को लगा है, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म हेप्पी न्यू ईयर पर अब सभी की नजर है। किक के आते ही शाहरुख ने अपनी फिल्म का ट्रेलर और आमिर ने पोस्टर यह सोच कर रिलीज किया, ताकि लोगों को यह अहसास हो सके कि बॉलीवुड में बाकी के दो खान भी सक्रिय हैं।
पीके पर तो चर्चा बाद में करेंगे लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही हेप्पी न्यू ईयर का हेप्पी बर्थडे जरूर हो गया है। जी हां लोगों को शाहरुख दीपिका की आने वाली फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है।
सात साल बाद फिर से एक साथ आये फराह खान और शाहरुख को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था, कि किसी फिल्म का ट्रेलर कितना महत्वपूर्ण होता है। अगर हाल ही की कुछ फिल्मों के ट्रेलर्स की बात करें तो रितिक रौशन की बैंग-बैंग ने अपने छोटे से ट्रेलर में जबर्दस्त आकर्षण क्रिएट किया है। वहीं किक के ट्रेलर ने पहले से ही जनता के अंदर फिल्म देखने की उत्सुकता को बढ़ा दिया था।
हेप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर में ऐसी कौन-कौन सी 10 खामियां हैं, चलिये डिसकस करते हैं स्लाइडर में।


Click it and Unblock the Notifications