#SultanTrailer: 10 सीन जिन्हें देखकर सबने कहा - वाह सलमान!
सलमान खान स्टारर सुलतान का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को बेहद पसंद भी आया है। अनुष्का शर्मा और सलमान खान का रोमांस जहां पहली बार देखने को सब एक्साइटेड थे वहीं ट्रेलर ने भी लोगों को खासा इंप्रेस किया।
ट्रेलर में सलमान खान अखाड़े में कुश्ती लड़ते नजर आ रहे हैं और अनुष्का शर्मा भी पहलवान की भूमिका में दिख रही हैं। फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम अर्फा है।
[OUCH: सलमान के साथ ये सीन करने में अनुष्का हो गईं पानी पानी!]
3 मिनट 18 सेकेंड के इस ट्रेलर में सलमान हरियाणवी में बात कर रहे हैं और ट्रेलर में 'सुल्तान' की संघर्ष की कहानी को बयां किया गया है। लेकिन ट्रेलर की कुछ बातें लोगों को खासा इंप्रेस करेंगी।
वहीं फिल्म में सलमान की बॉडी फैंस को पसंद आएगी। सलमान खान के कोच के किरदार में रणदीप हुड्डा भी शानदार लग रहे हैं। फिल्म आठ जुलाई, 2016 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
देखिए ट्रेलर के 10 सीन जिन्हें देखकर सबने कहा वाह सलमान! -


Click it and Unblock the Notifications