#FanTrailer: 10 सीन और बिल्कुल उलझ गई एक जबर कहानी!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान की फैन का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इस ट्रेलर ने लोगों को वाकई हैरान कर के रख दिया है। अब तक फैन के बारे में लोगों ने जो भी देखा उन्हें लगा कि एक जबरा फैन की गरदा फिल्म है।
लेकिन फिल्म डबल जबरा निकली और ट्रेलर देख कर सबकी आंखें खुली रह गई। एक बार, दो बार, तीन बार....आप जितनी बार ट्रेलर देख लें, फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस आप पकड़ ही नहीं पाएंगे।
[सलमान से शाहरूख तक....हर कोई...हर जगह...बस फैन हो गया!]
शाहरूख खान स्टारर फैन - गौरव चानना और आर्यन खन्ना की कहानी है। आर्यन खन्ना एक सुपरस्टार है जिसका सबसे बड़ा फैन है - गौरव चानना।
लेकिन जब गौरव चानना अपने ही सुपरस्टार का सबसे बड़ा दुश्मन बनने पर उतर आए तो सुपरस्टार और फैन की ये दुश्मनी कितनी महंगी हो सकती है यही फिल्म की कहानी है।
जितने ज़बर्दस्त डायलॉग्स हैं, उतना ही धमाकेदार शाहरूख खान के दोनों रोल। देखिए वो 10 सीन जिन्हें देखकर आप फिल्म में और उलझ गए -


Click it and Unblock the Notifications