सलमान खान की फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में होंगी 10 हीरोइनें? अनीस बज्मी का बड़ा खुलासा!
मेगास्टार सलमान खान इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और कुछ फिल्मों के नाम भी सामने सामने आ रहे हैँ। बीते कुछ समय की बात करें तो नो एंट्री के सीक्वल की चर्चा है और इसका टाइगर नो एंट्री में एंट्री में बताया जा रहा है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक खबर को लेकर इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है।
दरअसल खबर थी कि सलमान खान की इस फिल्म में 2 या 5 नहीं बल्कि 10 एक्ट्रेस नजर आएंगी। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों के नाम भी खबरों में हैं। हालांकि ये खबर कितनी सच है, इसका खुलासा खुद अनीस बज्मी ने किया है।

अनीस बज्मी ने इस खबर पर मुहर लगा दी है और उनका कहना है कि इस फिल्म 10 एक्ट्रेस होंगी क्योंकि हमें 10 लड़कियों की जरूरत है। अनीस बज्मी इस दौरान इंडिया टुडे से बातचीत कर रहे थे।

फिल्म के लिए 10 लड़िकयों की जरूरत है
फिल्म निर्माता ने कहा, "हां, हमें लगभग 10 लड़िकयों की जरूरत है। फिल्म में 10 अभिनेत्रियां होंगी।" यह भी ध्यान देने योग्य है कि दक्षिण की अभिनेत्रियों के नाम इस भाग के लिए रश्मिका मंदाना, सामंथा रूथ प्रभु, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया हैं।

साउथ की ये अदाराकाओं में से कौन फाइनल होगा ?
हालांकि साउथ की ये अदाराकाओं में से कौन फाइनल होगा ये तो समय ही बताने वाला है। सलमान खान फिलहाल इस फिल्म से अभी दूर हैं। इस फिल्म को लेकर कई ऐसी बातें हैं जोकि फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

फरदीन खान वापसी करेंगे
पहली बात तो ये है कि अभिनेता फरदीन खान काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे और उनको फिर से 'प्रेम भाई' कहते हुए सुना जाएगा। इसके अलावा अनिल कपूर इस फिल्म में फिर से सलमान खान के साथ कॉमेडी करते नजर आने वाले हैँ।

इसमें कोई शक नहीं है
अनीस बज्मी कितने शानदार कलाकार हैं इसमें कोई शक नहीं है और उनकी फिल्में काफी शानदार होती हैं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बिजी हैं।

कभी ईद कभी दिवाली
इन फिल्मों की शूटिंग जारी है और देखने वाली बात तो ये है कि सलमान खान कब इनको रिलीज करते हैं। कभी ईद कभी दिवाली में अभिनेत्री पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











