टाइगर 3 के बाद सलमान खान की इस हाई बजट फिल्म में 10 हीरोइन? बॉक्स ऑफिस पर तहलका

बॅालीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान कर दिया गया है।

सलमान खान की आगामी फिल्मों की फेहरिस्त में एक नाम कॉमेडी फिल्म नो एंट्री का भी है। नो एंट्री के सीक्वल को लेकर चर्चा बीते दो साल से चल रही है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई तय फैसला मेकर्स की तरफ से सामने नहीं आया है।

Salman Khan

इतना तो फाइनल है कि नो एंट्री में सलमान खान जरूर होंगे। इस फिल्म का टाइटल इस बार नो एंट्री में एंट्री रखा गया है। साथ ही इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आयी है। मीडिया में मिली जानकारी अनुसार सलमान खान की इस फिल्म में 3 या 4 नहीं बल्कि 10 एक्ट्रेसेस हो सकती हैं। ऐसे में दर्शकों को नो एंट्री के सीक्वल में डबल डोज देखने को मिलेगा।

नो एंट्री में लीड हीरो

नो एंट्री में लीड हीरो

मिली जानकारी अनुसार नो एंट्री में लीड हीरो अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान होंगे। इस बार हंगामा इस कदर होगा कि यह तीनों ट्रिपल किरदार में दिखाई देंगे। जाहिर सी बात है कि तीन किरदार होने के साथ तीन हीरोइन भी इन सभी के किरदार के साथ जोड़ी में दिखाई देंगी। अनीज बज्मी इसका निर्देशन करेंगे।

कॅामेडी के साथ एक्शन

कॅामेडी के साथ एक्शन

बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता भी फीमेल लीड के किरदार में दिखाई देंगी। यह भी बताया जा रहा है कि कॅामेडी के साथ एक्शन भी नो एंट्री के सीक्वल में होंग। साथ ही इसे हाई बजट के साथ पर्दे पर उतारा जाएगा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है।

फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार

फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार

कास्टिंग फाइनल होने के बाद सलमान खान अपनी इस बहुप्रतीक्षित की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिलहाल फैंस को सलमान खान की टाइगर 3 का इंतजार है। इमरान हाशमी, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान भी इस बार टाइगर 3 में साथ दिखाई देंगे। टाइगर 3 साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X