10 दिनों में होगा अक्षय कुमार का धमाका- Box Office पर बाहुबली, दंगल को तगड़ा टक्कर
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 सिर्फ 10 दिनों के बाद सिनेमाघरों में होगी। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। जाहिर तौर पर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आखिर एक ही फिल्म में मेगास्टार रजनीकांत और सुपरस्टार अक्षय कुमार हों.. तो धमाका होना तो बनता है। 600 करोड़ के भारी भरकम पर बनी यह फिल्म महीनों तक टलने के बाद आखिरकार रिलीज हो रही है।
प्रीति जिंटा का #MeToo पर घटिया बयान, हो गईं ट्रोल
फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 1000 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है। रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी बिग बजट फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अब बॉक्स ऑफिस की सारी नजरें 2.0 पर ही टिकी हैं।

खास बात है कि 2.0 से अक्षय कुमार दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत एक दूसरे से टक्कर लेते दिखेंगे। वहीं, फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोरशोर से किया जा रहा है। जहां दक्षिण में रजनीकांत की वजह से फिल्म को सुर्खियां मिल रही हैं.. वहीं उत्तर भारत में अक्षय कुमार को लेकर फैंस क्रेजी हैं। अक्षय फिल्म में खतरनाक विलेन बने नजर आ रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें फिल्म से कैसी हैं उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications