..................... सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुए 10 दिन, सलमान खान की मुसीबत बढ़ती गई | 10 days: Why Salman Khan trolled for Sushant Singh Rajput's death case, nepotism and Sonu Nigam - Hindi Filmibeat

10 दिन- सुशांत केस से लेकर सोनू निगम के आरोप तक- हर केस में ट्रोल हुए सलमान खान, जानें क्यों

By Staff

भिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें गुजरे 10 दिन बीत चुके हैं। लेकिन उनके केस पर अभी भी पुलिस की जांच जारी है। इन 10 दिनों में बॉलीवुड में काफी हंगामा मच चुका है। एक ओर जहां नेपोटिज्म और पक्षपात को लेकर चर्चा जारी है, वहीं सुशांत केस पर सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है।

सुशांत केस में खासकर करण जौहर और सलमान खान को काफी ट्रोल किया गया है। लोगों का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में इन लोगों ने सुशांत के साथ पक्षपात किया था, जिस वजह से वह अवसाद में थे और फिर उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया।

Salman Khan

सुशांत के केस के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा फिर से काफी गर्म हो चुका है। लेकिन इसके साथ साथ कई खुलासे हुए हैं। चाहे वह दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप का खान परिवार को लेकर खुलासा हो या सोनू निगम के म्यूजिक माफिया आरोप। देखने वाली बात यह है कि इन सभी मामलों में सलमान खान का नाम सामने लाया गया है। और सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है।

वहीं, बिहार में सुशांत के फैंस ने सलमान खान के फैशन आउटलेट बीइंग ह्यूमन के शोरूम पर तोड़फोड़ कर डाली है। ये शो रूम बिहार के पटना में है जहां पर उनके पोस्टर्स को निकाल दिया गया और जमकर नारेबाजी भी कई गई।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X