जमानत के लिए कोर्ट में आर्यन खान की 10 दलीलें- 'व्हाट्सएप चैट फुटबॉल के बारे में हैं, ना कि रेव पार्टी'
क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। आर्यन समेत आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल कर दी थी, जिसकी की सुनवाई 8 अक्टूबर सुबह 11 बजे होगी।
बता दें, नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अब तक इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 अक्तूबर को कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत नहीं दी थी और 7 अक्तूबर तक के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया था।
Recommended Video

7 अक्टूबर को जब एनसीबी ने एक बार फिर आर्यन खान की कस्टडी बढ़ाने की मांग की, तो आर्यन की बेल के लिए उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने 10 दलीलें पेश की गई हैं। कोर्ट में दोनों पक्षों में खूब जिरह हुई। कुछ ही देर में आर्यन की जमानत को लेकर कोर्ट का फैसला सामने आ जाएगा। उससे पहले यहां जानें वो कौन कौन सी 10 दलीलें हैं, जो आर्यन की बेल के लिए दी गईं।


Click it and Unblock the Notifications